फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के कारिंदे को बंदूक दिखाकर 18 हजार लूटे

Wed, 11 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
लूट की जांच करती पुलिस। - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव भिरड़ाना में दिनदहाड़े कार सवार तीन बदमाशों ने शेखुपुर रोड पर स्थित देसी शराब ठेके के कारिंदे को बंदूक दिखाकर 18 हजार रुपये लूटकर ले गए। बदमाशों ने वारदात से पहले ठेके और एसबीआई बैंक की रेकी भी की थी। सूचना पर डीएसपी विजय जाखड़ और एसएचओ विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और वायरलेस से आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था और जांच की जा रही थी।  
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद 4.28 बजे के करीब गांव भिरड़ाना में देसी शराब के ठेके के सामने आई-10 कार आकर रुकी। इससे दो युवक उतरे और उन्होंने ठेके पर मौजूद कारिंदे जस्सी पर बंदूक तान दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच बदमाशों ने गल्ले में रखे करीब 18 हजार रुपये निकाल लिए और गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होते हुए कारिंदे ने शोर मचा दिया और शराब ठेकेदार इंद्र और पवन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर डीएसपी व एसएचओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने कारिंदे से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करा दी लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया।

क्या बैंक भी था बदमाशों का निशाना
शराब ठेके के कारिंदे और ग्रामीणों की मानें तो एसबीआई बैंक भी बदमाशों का निशाना था। कारिंदे और ग्रामीणों के अनुसार आई-टेन गाड़ी वारदात से पहले शराब के ठेके के सामने एक मिनट के लिए रुकी और चली गई। जिसके बाद गाड़ी बदमाशों ने कुछ समय के लिए एसबीआई बैंक के सामने रोकी और उसके बाद वापस ठेके पर आकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें