इंदिरा कॉलोनी की एक विवाहिता ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के आवाज देने पर जब विवाहिता ने कोई जवाब नहीं दिया तो ससुरालजन घर में ही स्थित उसके कमरे में पहुंचे व शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने यूपी निवासी महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। महिला के मौत के कारणों का पता नही चल पाया है।
इंदिरा कॉलोनी निवासी विरेंद्र उर्फ बिंद्र वेटर का कार्य करता है। लगभग 8 वर्ष पूर्व उसकी यूपी निवासी मंजू चौहान से हुई थी। उसका चार वर्ष का बेटा भी है। यह अपने पति के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहती थी। जबकि उसकी सास व उसका देवर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। दोपहर के समय जब परिजन नीचे सोए हुए थे। उठने के बाद जब ससुरालनों ने चाय के लिए महिला को नीचे से आवाज लगाई तो कोई जवाब न आने पर परिवार के सभी सदस्यों ने ऊपर जाकर देखा तो वह पंखे से बंधी रस्सी से झूल रही थी। जिसकी सूचना उसके पति व पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार छह माह पूर्व महिला सुसरालजनों से नाराज होकर अपने मायके चली गई थी जिसके बाद एक महीना पहले ही वह टोहाना वापस आई थी।
क्या कहते है जांच अधिकारी।
इंदिरा कॉलोनी में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है हाल ही में चंडीगढ़ में मनी माजरा में रह रहे उनके परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही आत्महत्या मामले का सही सुराग लग पाएगा उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।