फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रच रहे बदमाशों में पुलिस पर की फायरिंग, चार काबू

Sat, 07 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव बरसीन के पास शनिवार सुबह आई ट्वंटी गाड़ी में बैठकर डकैती की योजना बना रहे गैंग को पकड़ने गई सीआईए स्टाफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली सीआईए की गाड़ी के बोनट पर लगी। जवाब में सीआईए टीम ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में सीआईए टीम ने 4 बदमाशों को धर दबोचा। भागते समय टीम के मास्टर माइंड के पैर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने कबूला कि बृहस्पतिवार को चक्रवती अस्पताल के सामने गाड़ी का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये, सिरसा में फारच्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़कर 8 लाख रुपये व भूना में डिजायर गाड़ी का शीशा तोड़कर 3 लाख रुपये चुराने की वारदातों के अलावा हरियाणा के 8 जिलों व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब व दिल्ली में की गई वारदातें भी कबूली हैं।
पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ डकैती की योजना बनाने, हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पकड़े गए बदमाश मूल रूप से मद्रास के रहने वाले हैं लेकिन पूछताछ बदमाशों ने बताया कि वह 20 सालों से दिल्ली के मदनगिरी में रह रहे हैं। युवकों की पहचान आरमोगन पुत्र मुनसादी निवासी मदनगिरी नई दिल्ली, शशी पुत्र गोबिंद निवासी मदनगिरी नई दिल्ली, शीलवा पुत्र पनीर निवासी मदनगिरी नई दिल्ली तथा नरेश पुत्र रमेश कौम निवासी मदनगिरी नई दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी ओपी नरवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भूना रोड पर बरसीन गांव के पास बिना नंबर की आई ट्वंटी गाड़ी में बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। सीआईए टीम बरसीन में गैस गोदाम के पास पहुंची तो बदमाशों ने सीआईए टीम को घेर लिया और गाड़ी लूटने की कोशिश की। गैंग को जब पता चला कि गाड़ी में बैठे लोग पुलिस वाले हैं तो उन्होंने फायरिंग कर दी। एसपी के अनुसार बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली गाड़ी के बोनट पर लगी।

टीम ने पोजिशन लेते हुए फायरिंग की और बदमाशों को धर दबोचा। मास्टर माइंड आरमोगन ने भागने का प्रयास किया जिससे उसके पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसे पुलिस ने बाद में काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से बदमाशों से एक कार, 1 पिस्तौल 315 बोर व 1 पिस्तौल 15 बोर, 2 खोल कारतूस तथा एक बैटरी बरामद की गई। जिनके खिलाफ भादस की धारा 398/401/307 तथा 25-54-59 शस्त्र अधिनियम थाना शहर फतेहाबाद में दर्ज किया गया है।
ये वारदातें कबूली :
1.5.2016 को राष्ट्रीय राज मार्ग नं 9 शहर फतेहाबाद में एक रीट्ज गाड़ी का शीशा तोड़कर 1 लाख रुपये व जरूरी कागजात चुराए।
2.  01.04.2016 को कस्बा भूना में एक स्वीफ्ट डिजायर कार का शीशा तोड़कर 3 लाख रुपये चुराये।
3. करीब 8/10 दिन पहले सिरसा से एक फारच्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़कर 8 लाख रुपये चुराए।
  इसके अलावा आरोपियों ने हरियाणा के विभिन्न जिलों हिसार, झज्जर, भिवानी, जींद, नरवाना, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, फरीदाबाद, रेवाड़ी तथा दिल्ली व यूपी, पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों में गाड़ियों के शीशे तोड़कर या बाइक/स्कूटर की डिग्गीयां तोड़कर कैश चुराने की अनेक घटनाओं को अंजाम दिया जाना माना है।
रेकी के बाद देते हैं वारदात को अंजाम:
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह मूलरूप से मद्रास के रहने वाले लेकिन काफी समय से दिल्ली में रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास कार के अलावा एक मोटरसाइकिल है जिस पर दो युवक रेकी करते हैं। रेकी के दौरान युवक पता लगा लेते हैं कि गाड़ी में पैसे हैं। गाड़ी का मालिक अगर अस्पताल में गया है तो वह आधे घंटे तथा बैंक में गया है तो 10 से 15 मिनट में बाहर आएगा। इस दौरान घटना यो अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें