फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा तो दंपति को किया गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की धमकी - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे दंपति ने मंगलवार को दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की धमकी दी है। दंपति ने कहा है कि जल्द ही प्रशासन ने नहीं सुनी तो वह सुसाइड कर लेंगे और उसके जिम्मेवार उपायुक्त होंगे। इस बात के सामने आने के बाद सिटी पुलिस ने मंगलवार देर रात ही लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे दलित दंपति को उठा लिया और उसका सामान उठाकर साथ लगते पार्क में फिंकवा दिया। हालांकि, हुडा चौकी इंचार्ज एवं सिटी एसएचओ ने दंपति को उठाने से इंकार किया। बाद में खुद एसपी ओपी नरवाल ने दंपति को गिरफ्तार करने एवं उसके खिलाफ कार्रवाई करने की पुष्टि की। बताया गया है कि मंगलवार देर रात पुलिस ने दंपति का मेडिकल भी करवाया है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन


दरअसल मंगलवार सुबह पिछले दो साल से लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे दलित दंपति ने लघु सचिवालय के मुख्य गेट से कोर्ट की तरफ जाने वाली दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर हस्ताक्षर भी किए थे। दलित दंपति के इस कदम से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। इसके बाद मंगलवार रात आनन-फानन में पुलिस ने दंपति को वहां से हटा दिया। हालांकि अब डीएसपी विजय जाखड़ कह रहे हैं कि पुलिस कार्रवाई के तहत सभी काम किए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दलित दंपति को अभी रखा कहां गया है।

इससे पहले मंगलवार सुबह लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे दंपति राजेश और उसकी पत्नी मूर्तिदेवी नेे कहा कि वर्ष 2012 में चाननराम नाम के युवक ने फर्जी रजिस्ट्री करवाकर उसकी प्रॉपर्टी हड़प ली और उन्हें बेघर कर दिया। तब से वह न्याय के लिए जंग लड़ रहे है। राजेश ने कहा कि वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ दो साल से लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठा है। प्रशासन ने कई बार धरने से उठाने की कोशिश भी और उस पर 14 झूठे मुकदमे भी बना दिए हैं। कोर्ट व राज्य मंत्री ने प्रशासन को नौकरी देने व मकान देने के लिए आदेश दे रखे हैं, लेकिन प्रशासन सुनाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


धरने पर बैठे व्यक्ति एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद

राजेश और उसकी पत्नी को रास्ता रोकने एवं कई चार्ज लगाकर गिरफ्तार किया है। मेडिकल भी करवा देंगे। पुलिस की सारी कार्रवाई होगी। अभी कहां हिरासत में रखा गया है, इस बारे में नहीं बता सकता।
विज्ञापन

विजय जाखड़, डीएसपी फतेहाबाद

डीसी ने नहीं उठाया फोन
इस बारे में डीसी एनके सोलंकी को मंगलवार को छह बार फोन किए गए लेकिन उन्होंने एक बार भी फोन नहीं उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें