फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल सट्टे के डंक से जिला बेहाल

Sat, 16 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
रुपया - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खुमार भले ही दर्शकों और पूरे देश के सिर चढ़कर बोल रहा हो लेकिन इसके साथ ही क्रिकेट सट्टे का काला कारोबार भी अपने उफान पर है। सूत्रों की मानें तो आईपीएल के शुरुआती चरण में ही अब तक जिले भर में 20 करोड़ का सट्टा लग चुका है। इतना ही नहीं, फतेहाबाद जिले से आईपीएल के मैचों पर तकरीबन 70 करोड़ का सट्टा लगने की संभावना सट्टा बाजार जता रहा है। फतेहाबाद शहर की बात करें तो आईपीएल के शुरुआती चरण में ही यहां सात करोड़ का सट्टा लगने के दावे क्रिकेट बुकी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के क्रिकेट सट्टे के बड़े खिलाड़ी
वैसे तो आईपीएल सट्टे का कारोबार पूरे जिले में फैला हुआ है, लेकिन फतेहाबाद और टोहाना ही जिले में क्रिकेट सट्टे के मुख्य केंद्र हैं। छोटे इलाकों में इन्हीं बड़े केंद्रों के ‘खिलाड़ी’ संभालते हैं। सट्टा बाजार के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो शहर में लगभग आधा दर्जन ठिकाने हैं जहां से पूरे फतेहाबाद शहर का क्रिकेट सट्टा बाजार कवर होता है।

इन जगहों में राजीव गांधी पार्क के पास, लाजपत नगर में शनि मंदिर के पास, डीएसपी रोड पर सीसीटीवी कैमरों वाले घर, संन्यास आश्रम रोड पर तंग गली में, क्रूज गाड़ी मालिक, चंडीगढ़ से फतेहाबाद आने वाला, श्मशान घाट के पीछे वाली सड़क का चौराहा आदि शामिल हैं। सट्टे की दुनिया के अंदर इन बड़े खिलाड़ियों को कुक्कड़, तपन, पन्नू, सरपंच, कौशल, मुखी और शीलू आदि शॉर्ट नेम से उन्हें जाना जाता है।
विज्ञापन


टोहाना में इनके दम पर पर चलता है धंधा
टोहाना की बात की जाए तो यहां पर पुरानी सब्जी मंडी, बराड़ चौक, चंडीगढ़ रोड से ही क्रिकेट बुकी संचालित होती है। इसके अलावा कुछ मैरिज पैलेसों एवं अब तो खेतों में ट्यूबवेल वाली ढाणियों में भी सेट टॉप बॉक्स की मदद से हर चौके-छक्के पर दांव लगते हैं। टोहाना में बुकीज की दुनिया में मास्टर, शीला, किशनी, मेहता फेमस हैं। सूत्रों की मानें तो टोहाना के बुकीज फतेहाबाद से ज्यादा वास्ता नहीं रखते। टोहाना के बुकीज के तार सीधा हिसार, दिल्ली और सिरसा के बुकियों से जुड़े हुए हैं।

इस बार पुणे और कोलकाता सट्टा बाजार की फेवरेट
सट्टा बाजार के सूत्रों की मानें तो इस बार आईपीएल सीजन में क्रिकेट सट्टा बाजार की फेवरेट पुणे सनराइजर्स जाइंट्स टीम है, जिसकी कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। दूसरी पसंदीदा टीम कोलकाता की मानी जा रही है। सट्टा बाजार में इसके अलावा बैंगलोर टीम को लेकर भी काफी डिमांड है। सट्टा बाजार के सूत्रों के अनुसार इन तीनों टीमों के भाव सबसे कम हैं।

पुलिस की सुस्ती बड़ी वजह : बनता है साधारण जुए का केस
क्रिकेट में सट्टे के बढ़ते खेल के पीछे पुलिस की सुस्ती भी बड़ी वजह है। आईपीएल से ठीक पहले क्रिकेट टी-ट्वेंटी विश्वकप हुआ है। लेकिन पुलिस ने लगभग एक माह तक चले इस टूर्नामेंट के दौरान कहीं भी इस ओर ध्यान तक नहीं दिया। वैसे इस मामले में पुलिस की चुप्पी और सुस्ती भी संदेह के दायरे में आती है। हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी सरकार तक पहुंचाने वाला खुफिया विभाग की जासूसी क्रिकेट सट्टे की बात आते ही फुस्स होती दिखती है। दिलेर एवं दबंग अधिकारी भी इस ओर से आंखें मूंद लेते हैं। इसके अलावा क्रिकेट सट्टे में पकड़े जाने वाले लोगों पर साधारण जुए का केस लगाया जाता है, जिनसे उन्हें रातोंरात जमानत तक मिल जाती है। महज कुछ घंटों की जेल का डर इस धंधे में भारी पैसे और ग्लैमर के सामने दम तोड़ देता है।
विज्ञापन


क्रिकेट सट्टा की बात मेरे भी नोटिस में आई है। जल्द ही इस मामले में पुलिस की सक्रियता आपको नजर आएगी। सट्टेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा।
ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें