फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली, हड़कंप

Sun, 03 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया
विज्ञापन
Firing - फोटो : file
विज्ञापन
रतिया के संजय गांधी चौक पर एचडीएफसी बैंक के गार्ड की बंदूक से गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जबकि बैंक प्रबंधक ने बताया कि गार्ड बंदूक की जांच कर रहा था। यह सब सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक में शनिवार को नए गार्ड नाजर सिंह की नियुक्ति हुई थी। नाजर सिंह सिंह पुराने गार्ड चाननराम से ड्यूटी का चार्ज ले रहा था। इसी प्रक्रिया में चाननराम ने नाजर को बंदूक से गोली चलाकर दिखाई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। बैंक प्रबंधक जोगिंद्र सिंह ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। दुकानदारों ने कहा कि बैंक के सिक्योरिटी अधिकारियों को किसी खाली क्षेत्र या मैदान में पुलिस की मंजूरी लेकर इस तरह की जांच करनी चाहिए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। गार्ड के बयान लिए जा रहे हैं। जांच में जो सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपेश चौधरी, थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें