फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुन्नी से गला घोंटकर की थी प्रेमिका की हत्या

Sun, 05 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



गांव सदलपुर में चबरवाल रोड स्थित खेत में आईटीआई छात्रा रजनी के हत्यारोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव बनावाली निवासी संदीप को पुलिस सोमवार को हिसार अदालत में पेश करेगी। थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संदीप को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादीशुदा है और आदमपुर आईटीआई में ही पढ़ता है। पिछले करीब एक डेढ़ साल से रजनी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार सुबह बाइक पर रजनी को साथ लेकर आदमपुर आईटीआई में पढ़ने आया था। इस दौरान दोनों बाइक पर चबरवाल रोड स्थित खेत में आ गए। संदीप के अनुसार रजनी उसको अक्सर मरने की बात कहती थी। इस दौरान सरसों के खेत में रजनी की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और चुन्नी को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद आईटीआई वापस आया और हाजिरी भी लगाई। गांव जाते समय रजनी  को कुत्ते न खाए इस कारण उसने शव को खेत से कुछ दूरी तक घसीटते हुए पगडंडी मार्ग पर छोड़ दिया। अगले दिन शनिवार को गांव चबरवाल के सरपंच सीताराम ने खेत में युवती का शव पड़ा होने की सूचना आदमपुर पुलिस को दी। थाना प्रभारी  रघुवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी संदीप को हिसार अदालत में पेश कर  दो दिन के रिमांड पर लिया जाएगा ताकि घटना में प्रयोग की गई चुन्नी को बरामद कर सके। रविवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 3 चिकित्सकों के बोर्ड ने रजनी के शव का पोस्टमार्टम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें