फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को घर से उठाकर खाली प्लॉट में ले गए नशेड़ी युवक

Fri, 18 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 एक नाबालिग लड़की को चार नशेड़ी युवक जबरन घर से उठाकर खाली प्लॉट में ले गए, लेकिन लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उपरोक्त युवक पिस्तौल से गोली मार देने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर चार युवकों पर आईपीसी की धारा 366, 363-ए, 506, 34 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। लड़की को कोर्ट में पेश करके वीरवार को 164 के तहत बयान कलमबद्ध किए हैं।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि घर में एक कार्यक्रम था। परिवार के सभी सदस्य उसमें व्यस्त थे। इसी दौरान बस्ती के ही चार युवक टीनू पुत्र कृष्ण कुमार, टोनी पुत्र बबली और दो युवक उसकी बेटी को उठाकर खाली प्लॉट में ले गए।
विज्ञापन


हालांकि जैसे ही लड़की का मुंह खोला तो उसने शोर मचा दिया। लड़की की आवाज सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद युवकों ने उन्हें धमकाया कि अगर शोर मचाया तो गोली भेजे में उतार देंगे। पीड़ित ने एसएचओ जयभगवान सिंह को लिखित शिकायत देकर बेटी के साथ हुए अन्याय के लिए गुहार लगाई। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं बीट इंचार्ज  
पुलिस बीट इंचार्ज एसआई रामभगत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस महिला कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। जहां पीड़िता के बयान लिए गए और घटनास्थल का मुआयना भी किया गया। पीड़िता को गुरुवार न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें