फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखल में तीन दुकानों के ताले टूटे

Tue, 10 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल मंडी के मीना बाजार स्थित दुकानें जहां चोरों ने तालों को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जाखल मंडी में रविवार रात चोरों ने तीन दुकानों के तालों को तोड़े। इनमें जहां दो दुकानों में कोई नुकसान नहीं हुआ, तो वहीं एक दुकान में रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी को चोरों ने चोरी किया है। घटना की शिकायत पुलिस थाना में दी गई है। पुलिस ने मौके का जायजा लेेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंडी के मीना बाजार स्थित गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले प्रिंस कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के शटर पर लगे तालों को टूटा पाया। वहीं उसके साथ लगती गारमेंट्स की ही दुकान मालिक हरीश कुमार की भी दुकान पर लगे दोनों ओर के ताले टूटे मिले। इस पर उन्हें दुकान में चोरी होने का पता लगा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना में दी। पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर जयबीर सिंह, एचसी भूपिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच तो प्रिंस कुमार ने बताया कि दुकान में 20 हजार रुपये रखे थे। जिसे चोरी कर लिया गया है। वहीं इसके साथ ही रेलवे रोड स्थित पवन अरोड़ा के कार्यालय पर लगे शटर के भी ताले टूटे मिले।

पवन अरोड़ा ने बताया कि हालांकि अंदर लगे शीशे के कारण चोरी की घटना यहां पर सफल नहीं हो सकी। थाना प्रभारी हरबंस लाल ने कहा कि एक दुकान से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी की शिकायत मिली है। जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें