फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक घोटाले मामले में फैक्ट्री संचालक पर केस

Sat, 05 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव अयाल्की में स्थित सहकारी बैंक की शाखा में महिलाओं के नाम पर खाते खोल कर 94 लाख 50 हजार रुपये का घोटाला में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने गांव तामसपुरा निवासी महिला सीमा रानी पत्नी कुलदीप सिंह की शिकायत पर जयंत पुत्र राधेश्याम निवासी गाजियाबाद के विरुद्ध धारा धोखाधड़ी के आरोप में धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले जयंत नाम के व्यक्ति ने  सन 2014 में गांव अयाल्की में सोलर उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री लगाई थी।

जंयत ने फैक्ट्री में रोजगार देने के नाम पर 128 महिलाओं के अलग- अलग ग्रुप बनाकर बैंक से 94 लाख 50 हजार रुपये का ऋण मंजूर करवाया। महिलाओं के समूह के नाम से मंजूर ऋण की राशि को महिलाओं के खाते से अपने चालू खाते में ट्रांसफर कर हड़प गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत अपनी फैक्ट्री को बंद कर भागने से पहले 29 महिलाओं के नाम से लिए ऋण को सहकारी बैंक अयाल्की मेें जमा करवा गया था। लाखों रुपये के घोटाले के मामले की पिछले कई दिनों से पुलिस जांच कर रही थी। घोटाले का शिकार महिलाओं ने मामले की सीएम विंडो पर भी शिकायत की थी। इसके बाद जाकर वीरवार सायं इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें