फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी रहा कोहरे का कहर, चार हादसे, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Thu, 01 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव अयालकी के पास ट्राले और स्कूल बस में हुई भिडंत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाडिय़ां । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोहरे ने जमकर कहर बरपाया। वीरवार सुबह कोहरे के कारण जिले भर में कई जगह सड़क हादसे हुए। इन हादसों में जिले भर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। घायलों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

पहला हादसा
रतिया रोड पर गांव अयालकी के पास डीएवी स्कूल बस, एक ट्रक और एक कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बस में काफी बच्चे सवार थे, लेकिन वो सभी बाल-बाल बच गए। बस में सवार दो बच्चों मकसद शर्मा एवं जतिन शर्मा घायल हो गए जबकि कार में सवार फतेहाबाद निवासी भीम एवं भारतभूषण को भी चोटें आई हैं। अस्पताल में उपचाराधीन घायल छात्रों ने बताया कि उनकी स्कूल बस उन्हें लेकर फतेहाबाद स्थित डीएवी स्कूल लेकर जा रही थी कि गांव अयालकी के पास कोहरे के चलते उनकी बस और ट्राले में टक्कर हो गई। ट्राले से टक्कर के बाद जैसे ही ट्राला रुका, पीछे से आ रही एक कार भी पीछे से ट्राले में जा घुसी।
विज्ञापन


इससे कार में सवार भीम एवं भारतभूषण घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही सदर थाना एसएचओ रूपेश चौधरी एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर रिछपाल घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण काफी देर तक रास्ता भी बंद रहा। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड करवाकर रास्ता शुरू करवाया।


दूसरा हादसा
वीरवार को दूसरा सड़क हादसा गांव झलनियां के पास हुआ। इसमें एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फेफाना निवासी सुनील (25) के रूप में हुई है। बुधवार अलसुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव के पास किसी युवक का शव पड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। शव के पास ही मृतक की बाइक भी गिरी थी। बाइक की हालत देखकर माना जा रहा है कि बाइक सवार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।


तीसरा हादसा
टोहाना (ब्यूरो)। गांव जमालपुर के पास सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। गांव डांगरा निवासी मृतक 42 वर्षीय राजबीर के भाई राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजबीर खेती करता था और धान को बेचने के लिए रतिया रोड स्थित नई अनाज मंडी में गया था। धान मंडी में उतारने के बाद टहलने गया तो अचानक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद राहगीरों ने उसे उठाकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



चौथा हादसा
भारी धुंध के कारण बुधवार को दरियापुर के पास भी ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कोटली निवासी रामकुमार, राजकुमार और देवीदयाल के रूप में हुई है। तीनों लोग बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने बाइक पर दरियापुर आ रहे थे तो दरियापुर से पहले एक ट्राले से बाइक की टक्कर हो गई। इससे वे घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें