फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में कोताही बरतने पर रोडवेज चालक-परिचालक निलंबित

Thu, 01 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक ड्राइवर और कंडक्टर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए ड्राइवर और कडंक्टर फतेहाबाद से वाया रतिया होकर जाखल जाने वाली बस पर तैनात थे। इन दोनों के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी कि दोनों कर्मचारी सवारियों को ठीक ढंग से नहीं चढ़ाते। कई बार दुर्व्यवहार भी करते हैं। इन मामलों को लेकर रोडवेज जीएम ने दोनों आरोपियों की जांच करवाई थी इसके बाद बुधवार को दोनों को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।


रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फतेहाबाद से जाखल जाने वाली बस, जो सांय सवा छह बजे के करीब फतेहाबाद से चलती थी, उसके ड्राइवर रामचंद्र एवं कंडक्टर सतपाल अक्सर सवारियों को बिना बिठाए बस भगा ले जाते थे। इतना ही नहीं, कई बार तो सवारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता था। ऐसे में जब उनकी जांच करवाई गई तो दोनों पर लगे सभी आरोप सही पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में दोनों कर्मचारियों पर लगे आरोप सही पाए गए जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है।  
विज्ञापन


रोडवेज जीएम द्वारा निलंबन की ये कार्यवाही उन ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए चेतावनी के तौर पर लिया जा रहा है, जो अक्सर सवारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। जिले भर के विद्यार्थियों की अक्सर ये शिकायत रहती है कि बस ड्राइवर और कंडक्टर उनके लिए बस नहीं रोकते, जबकि उनके पास रोडवेज का ही जारी किया बस पास होता है। इसी बात को लेकर बीते दिनों में रतिया, टोहाना और भूना में विद्यार्थी जाम भी लगा चुके हैं। विद्यार्थियों और सवारियों की ज्यादा समस्या लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को लेकर होती है। लोगों का आरोप होता है कि लोकल रूटों पर चलने के बावजूद कई गांवों में बस नहीं रोकी जाती।
विज्ञापन


मिली थीं शिकायतें
लगातार शिकायतें आ रही थी कि फतेहाबाद से रतिया होकर जाखल को जाने वाली बस के ड्राइवर और कंडक्टर रोडवेज नियमों की बजाए अपनी मर्जी से बस रोकते और चलाते हैं। इसकी जांच करवाई गई तो जांच में ये आरोप सही निकले। इसके बाद दोनों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  -धनराज कुंडू, रोडवेज जीएम, फतेहाबाद ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें