रिश्वत लेते रंगें हाथों पकड़े गए शिक्षा विभाग के क्लर्क राजकुमार द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा के नाम का खुलासा किए जाने के बाद से डीईओ वर्मा भूमिगत हैं। विजिलेंस की टीम लगातार उनके ठिकानों पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दे रही है लेकिन अभी तक वे हत्थे नहीं चढ़ सकें हैं। विजिलेंस सूत्रों की मानें तो डीईओ वर्मा के उड़ीसा में होने की खबर मिली है। इसके बाद जांच टीम इस खबर को पुख्ता करने में जुटी है।
इसके अलावा विजिलेंस टीम द्वारा डीईओ वर्मा के निवास पर जाकर भी पूछताछ करने की सूचना मिली है। हालांकि इस मामले में अभी तक ये खुलासा नहीं हो सका है कि डीईओ और क्लर्क को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी अथवा अलग-अलग। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस को उनके उड़ीसा में होने की सूचना उनके परिजनों द्वारा ही दी गई है। वर्मा का फोन लगातार बंद आ रहा है जिसके चलते विजिलेंस को उनके फोन को भी ट्रेस करने में दिक्कत हो रही है।
सूत्रों की मानें तो वर्मा की आखिरी लोकेशन करनाल की बताई जा रही है जहां वे राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मौजूद थे। इस बीच विभाग का क्लर्क राजकुमार रिश्वत लेते रंगों हाथों पकड़ा गया। इस मामले में वर्मा का नाम उछलने के बाद से डीईओ यज्ञदत्त वर्मा का नंबर बंद आ रहा है।