फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक माह पहले डेंगू आशंकित युवती की मौत

Fri, 04 Nov 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 टोहाना में एक बार फिर से डेंगू जानलेवा होता नजर आ रहा है। इस बार डेंगू की शिकार एक 22 साल की गजल नामक युवती हुई है। त्रासदी ये कि अगले माह की पांच तारीख को युवती की शादी होनी थी। मृतक गजल टोहाना के वार्ड नंबर पांच में स्थित प्रेमनगर की रहने वाली थी।

घर पर लगातार शादी की तैयारियां चल रही थी। इस बीच लगभग सात आठ दिन पहले गजल को एकाएक बुखार हो गया। उपचार के लिए परिजन उसे टोहाना के ही आरएमसी अस्पताल में ले आए जहां बीते दिन उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई और जिसके चलते उसे हिसार रेफर कर दिया गया।  बताया गया है कि गजल के प्लेटलेट्स महज 15 हजार रह गए थे, जिसके कारण उसकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई और वीरवार को उसने हिसार के जिंदल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतका के शव को शुक्रवार को टोहाना लाया जाएगा। दूसरी ओर टोहाना के एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि उनके पास आरएमसी अस्पताल से प्रेम नगर निवासी गजल की डेंगू से मौत की सूचना आई है, लेकिन हमने भी उक्त युवती के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही औपचारिक रूप से इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। गौरतलब है कि डेंगू के चलते जिले में इस साल ये तीसरी और टोहाना में दूसरी मौत है।
विज्ञापन


जिले में इस साल डेंगू के चलते खाबड़ाकलां की एक बच्ची की मौत हुई थी। इसके बाद टोहाना के एक चिकित्सक की पत्नी ने भी डेेंगू के चलते दम तोड़ा था। अब एकाएक 22 साल की युवती की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित इलाके में सर्वे और फॉगिंग की बात तो कर रहा है, लेकिन हादसा होने से पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं खुली। अगर पहले ही ऐसा कर दिया गया होता, तो शायद शादी के नजदीक आकर गजल की मौत न हुई होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें