फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम देवीलाल आत्महत्या मामले में आरोपी देवेंद्र का आत्मसमर्पण

Sat, 24 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 अनाज मंडी भूना के आढ़ती मुनीम देवीलाल आत्महत्या मामले में आरोपी देवेंद्र पुत्र इंद्र सिंह ने सेक्टर-14 स्थित हिसार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि उसकी मां मीरा देवी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मीरा की गिरफ्तारी के लिए भी गुहार लगाई है।


क्या है मामला
अनाज मंडी के आढ़ती मुनीम देवीलाल पर पड़ोस की एक महिला मीनाक्षी देवी ने पानी के पाइप के विवाद को लेकर गलत आरोप लगा दिया था। महिला ने देवीलाल के घर जाकर आपत्तिजनक शब्द और हाथ पकड़ लेने की शिकायत की तो वह शर्मसार हो गया। देवीलाल ने महिला के आरोप से परेशान होकर 4 अगस्त को जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अगस्त को देवीलाल की हिसार में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई सूबे सिंह की शिकायत पर धारा 306, 506, 34 आईपीसी के तहत देवेंद्र सिंह पुत्र इंद्र सिंह और उसकी मां मीरा देवी पत्नी इंद्र सिंह तथा बहन मीनाक्षी देवी सेक्टर-14 मकान नंबर 1879 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एएसपी गंगाराम पूनिया ने मामले की जांच करके गिरफ्तारी के लिए अथक प्रयास किए थे। पुलिस का दबाव लगातार बढ़ रहा था। इसलिए आरोपी देवेंद्र ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि अभी मीरा पत्नी इंद्र सिंह फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें