फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुने करने का लालच दे पुलिस का खौफ दिखा ठगने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

रुपये दोगुने करने का लालच देकर पुलिस की रेड का खौफ दिखा लोगों को ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर सीआईए ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश पर चार दिन के रिमांड पर लिया है। गिरोह का सरगना अभी फरार है और पुलिस उसकी शिनाख्त कर चुकी है।
लुधियाना निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 जुलाई 2016 को रुपये दोगुने करने का लालच देकर एक गिरोह ने उसे समैण के पास बुलाया। आरोपी पहले से ही वहां गाड़ी में खडे़ थे। उन्होंने सुमित कुमार को गाड़ी के पास बुलाया। रुपयों का बैग लेकर गाड़ी के पास पहुंचा तो योजनानुसार उन्हें कहा कि जल्द मामले को निपटा लें कहीं पुलिस को भनक न लगे। उसी दौरान पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने कहा कि अब पुलिस आ गई है। हम जा रहे हैं कुछ देर में ही दोबारा मिलेंगे। इसके बाद वह पांच लाख रुपये लेकर चले गए। एसपी ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच सीआईए को सौंपी थी टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए भूना गंाव में छापामारी की। जहां साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस कर सीआईए टीम ने वारदात का खुलासा कर गिरोह का पर्दाफाश किया। मौके से गांव जांडली निवासी बलराज उर्फ बल्लू और नरेश कुमार को दबोचा।
विज्ञापन



पुलिस वर्दी पहन करते थे वारदात
जांच अधिकारी एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि गिरोह का मुख्य सरगना सतनाम लोगों को रुपये दोगुने करने का लालच देकर फंसाता था। एक गिरोह सदस्य उस व्यक्ति पर नजर रखता। सतनाम अपनी कार में ग्राहक के पास जाता और उसे विश्वास दिलाने के लिए कम रुपये के बदले में दोगुने रुपये करके दे देता। दोबारा संपर्क कर उस व्यक्ति को विश्वास में लेकर ज्यादा रकम ले लेते। इसके बाद आरोपी नरेश और बलराज उर्फ बल्लू के साथ कश्मीर पुलिस की वर्दी में एक गाड़ी में आकर ग्राहक को डरा देते थे। उसके बाद गिरोह का सरगना पुलिस आने की बात कहकर वहां से रफूचक्कर हो जाता। ग्राहक दोबारा संपर्क करता तो कह देता कि पैसे तो पुलिस लेकर चली गई।


हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जयपुर में की वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का मुखिया पीरांवाली निवासी सतनाम सिंह और भजन है। गिरोह अब तक हिसार, फतेहाबाद, सिरसा सहित राजस्थान के जयपुर में करीब 18 वारदात को अंजाम दे चुका है। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को डांगरा रोड स्थित न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। टीम में सीआईए इंचार्ज दिलीप सिंह, जगमेल, बलजीत, रोहताश, जयदेव, कुलदीप शामिल थे।

इन वारदात को कबूला
1. करीब दो महीने पहले गांव समैण के पास लुधियाना निवासी सुमित से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी। इसमें आरोपी नरेश और बलराज उर्फ बल्लू को गिरोह के सरगना ने 10-10 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

2. तीन-चार महीने पहले फतेहाबाद के गांव अयाल्की के पास एक ग्राहक से ठगी।
3. सात-आठ दिन पहले गांव अयाल्की के पास से ही एक ग्राहक से धोखाधड़ी।
4. डेढ़ महीने पहले बड़ोपल के पास से वारदात को दिया था अंजाम।
5. सवा महीने पहले खारा खेड़ी के पास 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी।
6. ढाई महीने पहले गिल्लाखेड़ा के पास रुपये की धोखाधड़ी की।
7. राजस्थान के जयपुर शहर के बाहर एक पार्टी से 2 लाख की धोखाधड़ी।
8. सिरसा में करीब चार-पांच महीने पहले गांव नेजाडैला के पास 4 वारदात को अंजाम दिया।
9. जींद के सफीदों में करीब डेढ़ साल पहले एक ग्राहक से तीन लाख की धोखाधड़ी।
10. हिसार में दो महीने पहले काजला धाम के पास रुपये की धोखाधड़ी की। इसमें नरेश और बलराज उर्फ बल्लू को 5-5 हजार रुपये दिए थे। आरोपियों ने सिकंदरपुर की दो वारदात और दो वारदात डोरा भूमण शाह सिरसा जिले में कबूली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें