फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के घर से चोरी का आरोपी काबू

Thu, 05 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना शहर पुलिस ने आदर्श कॉलोनी निवासी बैंक मैनेजर कलीराम के घर से लाखों रुपये की चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वीरवार सुबह आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

17 अक्तूबर की रात्रि को भूना रोड स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी बैंक मैनेजर कलीराम किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान रात्रि को अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुरा लिए थे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित ने कुछ लोगों पर शक जाहिर कर कहा था कि इन लोगों को उसके घर के आसपास चक्कर लगाते देखा गया था। बुधवार देर सांय पुलिस को जब सूचना मिली कि चोरी का एक आरोपी सब्जी मंडी के पास घूम रहा है, तो एसआई दयानंद के नेतृत्व में गठित टीम ने गीता कॉलोनी निवासी बंटी को दबोच लिया।
विज्ञापन


जब सख्ती से उससे पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल लिया और उसके अन्य साथी होने की बात भी कही। इसके बाद वीरवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जांच अधिकारी एसआई दयानंद ने बताया कि मामले में पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान आरोपी से चुराए गए लगभग 60 हजार रुपये नकदी, दो सोने की अंगूठी व एक मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी बंटी ने बताया है कि उसके साथ एक अन्य युवक विक्की भी शामिल था, जिसे एक अन्य मामले में पांच दिन पहले सीआईए फतेहाबाद ने गिरफ्तार किया था, उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें