भूना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसते गुप्त सूचना पर नाकाबंदी करके एक तस्कर को काबू किया है। उसके कब्जे से 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकडे़ गए तस्कर की पहचान विक्की के रूप में हुई है।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना भूना में मादक पदार्थ की तस्करी के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। उक्त आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। भूना थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी विक्की किसी ग्राहक को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला है।
इस पर एसआई कुंभाराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई गांव एमपी सोत्र में नाकाबंदी करके जांच शुरू हुई। कुछ समय बाद उक्त आरोपी आया और सामने पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उक्त आरोपी को भागकर काबू कर लिया और उसके कब्जे से 700 ग्राम डोडा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
उक्त आरोपी के खिलाफ थाना भूना मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं, आरोपी को आज कोर्ट मे करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।