फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू, नाइजीरियन तस्कर से लिंक कबूले

Sun, 20 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 सीआईए फतेहाबाद ने जिले के ही एक युवक से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए की प्रारंभिक जांच में युवक के संबंध नाइजीरियन ड्रग तस्कर से पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक से एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है और अब दिल्ली स्थित नाइजीरियन ड्रग तस्कर पर शिकंजा कसने का प्रयास शुरू कर दिया है। युवक की पहचान फतेहाबाद अनाजमंडी निवासी गीत जैन के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गीत जैन मादक पदार्थ की तस्करी का काम करता है तथा किसी ग्राहक को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला है।

इसके बाद एएसआई महाबीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित करके भट्टू रोड, नहर कालोनी मोड़ फतेहाबाद में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ समय बाद उक्त आरोपी मोटरसाइकिल पर आया और सामने पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा तो पुलिस टीम ने भागकर उक्त आरोपी को काबू  रके उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने उक्त आरोपी से इसके अलावा मोटरसाइकिल एचआर-22जे- 5282 बरामद की है।
विज्ञापन


उक्त आरोपी मीत जैन से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह अम्मी (नाइजीरियन वासी) नजदीक मेट्रो  स्टेशन नई दिल्ली से लेकर आता है। हेरोइन सप्लायर अम्मी (नाइजीरियन) को काबू करने के लिए पुलिस ने अलग से टीम गठित की गई है । जल्द की उक्त नाइजीरियन को काबू कर लिया जाएगा। उक्त आरोपी गीत जैन और नाइजीरियन अम्मी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी गीत जैन को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी दो नाइजीरियन का तस्करों से सामने आ चुका है संबंध
इससे पहले भी फतेहाबाद के तस्करों का दिल्ली के नाइजीरियन ड्रग होल्डर्स से संबंध सामने आ चुका है। फतेहाबाद पुलिस ने इस मामले में एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही एक अन्य नाइजीरियन किंग के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली थी, लेकिन उसको काबू नहीं किया जा सका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें