गांव खुनन में विभिन्न झगड़ो में मां- बेटी, बाप- बेटी सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना के तहत सोमवार शाम गांव खुनन में पड़ोसियों से हुए झगड़े में बाप व बेटी घायल हो गए।
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन खुनन निवासी गुरमीत का आरोप है कि उसके पड़ोस के भोला व पवन ने उसके घर के आगे टुंटी लगवाने के लिए कई दिन से गड्ढा खोद रखा था। भोला व पवन को कई बार वह बंद करवाने को कहा था।
गुरमीत के अनुसार जब बंद करने के लिए उसने पवन व भोला को कहा तो दोनों ने उस पर हमला कर उसेे घायल कर दिया। जब उसकी बेटी उसकी बेटी सतबीर कौर उसे छुड़वाने आई तो उससे भी मारपीट की गई व ईट मारकर उसका सिर फोड़कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
एक अन्य मामले में गांव महमदकी में भी सोमवार रात हुए पारिवारिक झगड़े में मां-बेटी घायल हो गई। सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन बिन्दू रानी ने बताया कि उसके पति की मौत 6 साल पहले हो गई थी और वह मेहनत-मजदूरी करके अपने 3 बच्चों सहित अपना गुजारा कर रही है।
बिन्दू ने आरोप लगाया कि सोमवार सांय उसके एक रिश्तेदार ने ही उसे अकारण विवाद कर लिया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जब इस झगड़े में मेरी बेटी मन्जु छुड़ाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया और शोर सुनकर पड़ोसियों ने हमें छुड़ाया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है ।