फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष को पाकिस्तान से मिली धमकी, एक ही रात में आई 22 कॉल और मैसेज 

Wed, 26 May 2021 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया/फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

प्रदेश में गो तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने वाले विद्यासागर बाघला ने शक जताया है कि धमकी देने वाले के तार गो तस्करों से जुड़े हो सकते हैं। 
विज्ञापन
धमकी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष टिब्बा कॉलोनी निवासी विद्यासागर बाघला को पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप से 22 बार कॉल और मैसेज कर जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजी गई हैं। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विद्यासागर बाघला ने बताया कि शनिवार शाम को उनके फोन पर पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और उन्हें जान से मारने की धमकियां व गालियां दी गईं। उस दिन शाम से लेकर रात करीब साढ़े 11 बजे तक उनके पास उसी नंबर से 22 बार व्हाट्सएप ऑडियो कॉल और कुछ व्हाट्सएप मैसेज आए, जिनमें उन्हें आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं और गालियां दी गईं। उन्हें जान से मारने की धमकी और अंजाम भुगतने की बात कही गई। इतना ही नहीं व्हाट्सएप पर उन्हें आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजी गई हैं। 


बाघला ने उसी रात पुलिस कप्तान को सूचित किया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि गोसेवा आयोग द्वारा पूरे प्रदेश में गो तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ा गया है। उन्हें आशंका है कि धमकी देने वाले के तार इन तस्करों से जुड़े हो सकते हैं। 

विद्यासागर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - जयभगवान शर्मा, थाना प्रभारी, रतिया

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें