फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर को दोस्ती निभानी पड़ी महंगी

Sat, 23 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर को दोस्ती निभानी मंहगी पड़ गई। शादी में जाने के लिए दो दिन के लिए दी गाड़ी पर दी दोस्त ने कब्जा कर लिया। अब इस संबंध में गाड़ी मालिक ने शहर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार शर्मा निवासी बीघड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रेगर बस्ती निवासी उसके दोस्त महेन्द्र उर्फ बिट्ट् ने नौ दिसंबर को उससे शादी में जाने के लिए गाड़ी मांगी। उसने शादी में जाने के लिए अपनी गाड़ी दे दी। आरोप है कि आरोपी युवक गाड़ी वापस नहीं लौटा रहा है। फिलहाल इस मामले में शहर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें