फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान के घर नशीली दवाओं का जखीरा बरामद

Fri, 11 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत नशीली दवाइयों के अवैध धंधे में लिप्त पाए गए हैं। बुधवार देर रात और वीरवार सुबह स्टेट ड्रग कंट्रोलर एवं सीआईए टोहाना की ज्वाइंट टीम ने सुरजीत के रामनगर स्थित निवास पर छापा मार अवैध नशीली दवाइयों का जखीरा पकड़ा है।
विज्ञापन


बरामद की गई दवाइयों की कीमत दस लाख से अधिक की बताई जा रही है। ज्वाइंट टीम का नेतृत्व स्टेट ड्रग कंट्रोलर आदर्श गोयल, एवं सीआईए इंचार्ज प्रदीप कुमार कर रहे थे। ज्वाइंट टीम ने नशीली दवाइयों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दवाइयों को नकली पाए जाने के संदेह के चलते उनके सैंपल जांच के लिए भेजे दिए हैं।

कूलर और अलमारी में मिली नशे की गोलियां और कफ सिरप
विभाग की छापामारी कार्यवाही के दौरान आरोपी सुरजीत के मकान की पहली मंजिल पर जब तलाशी ली गई तो टीम के सदस्यों की आंखें फटी की फटी रह गई। कमरे में रखे कूलर और अलमारियों में नशे की लाखों गोलियां और सैकड़ों शीशियां मिलीं। इन दवाओं पर कोई लेबल नहीं है।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा है नशे का व्यापार
शहर में लंबे समय से स्मैक, नशीली दवाइयां आदि का व्यापार जोरों से चल रहा है। टोहाना शहर पंजाब राज्य की सीमा से सटा होने के कारण पंजाब से अनेक युवक अपने वाहनों से टोहाना आते हैं औी यहां से नशीली दवाइयां लेकर जाते हैं। हालांकि, कई समाजसेवी संस्थाओं ने अपनी ओर से इस दिशा में प्रयास किए हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

दो घंटे चली कार्रवाई
फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान के घर मिली गोलियों की गिनती करने में भी विभाग के कर्मियों को घंटो का समय लग गया। देर रात्रि लगभग दो घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान विभाग के कर्मी दवाईयों की केवल मात्र गिनती कर उन्हें पैक करने में जुटे रहे। उसके बाद रात्रि लगभग तीन बजे तक जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी रही। जानकारी के अनुसार, सुरजीत कुछ दिन पहले ही फार्मासिस्ट की बैठक में उसे प्रधान चुना गया था।

रात एक बजे तक चलता था नशे का गोरखधंधा
स्टेट ड्रग कंट्रोलर आदर्श गोयल ने बताया कि टोहाना क्षेत्र में लंबे समय से नशे का व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थीं। उनके कर्मियों और सीआईए पुलिस टोहाना के सहयोग से जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि दशमेश मेडिकोज की दुकान रात एक बजे तक खुली रहती है।

उन्होंने प्लान के तहत दुकान की बजाय उसके घर या गोदाम में छापेमार कार्रवाई का प्लान बनाया। छापामारी में आरोपी के घर से नशे की लगभग एक लाख गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनकी होलसेल की कीमत दो लाख से अधिक मानी जा रही है। नशे की गोलियां होने के कारण इसकी बाजार की कीमत लगभग दस लाख बताई जा रही है।

क्या कहते है सीआईए इंचार्ज
सीआईए इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि रात्रि को छापामार कार्रवाई के दौरान मिली नशीली दवाईयों के बाद आरोपी सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान सभी रिकार्ड व दवाइयां खंगाली गईं तथा फार्मासिस्ट का लाइसेंस जब्त कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की दुकान सील कर दी गई है। इस कार्रवाई में डीएसओ हिसार कृष्ण गर्ग, गुरनाम सिंह, बलजीत शर्मा, ओमप्रकाश जांगड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें