फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से पहले रेडियोग्राफर की तबीयत बिगड़ी

Fri, 23 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिविल अस्पताल में बुधवार रात को हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार रेडियोग्राफर को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत में पेश होने से पहले ही रेडियोग्राफर की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उसे पुन: अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में बुधवार रात को भट्टू कलां से डेपुटेशन पर यहां आए रेडियोग्राफर सुशील कुमार ने शराब के नशे में मरीजों के साथ हंगामा किया। आरोप है कि उसने मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार किया। मरीजों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी।

अस्पताल चौकी प्रभारी ने शहर पुलिस को मामले से अवगत कराया। शहर पुलिस ने पीसीआर भेजकर रेडियोग्राफर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया, जहां उसके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। एसएमओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रेडियोग्राफर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


वीरवार को पुलिस उसे अदालत में ले गई तो उसने तबीयत खराब होने की बात कही। इस पर पुलिस उसे अस्पताल ले आई। बस स्टैंड चौकी से जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि शाम को आरोपी की हालत ठीक होते ही उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें