फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर चल रहा था नकली नोट छापने का काम

Wed, 04 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इस काम को बाप-बेटा मिलकर अंजाम दे रहे थे। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पिता फरार है जिसकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें बना दी है।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपुरा में दयाल सिंह के घर पर छापा मारा। जहां टीम ने जांच की तो वहां से 80 पेपर मिले।

जिस पर प्रत्येक पर 100-100 रुपये के तीन नोट छपे हुए थे। पुलिस ने मौके से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर व एक कैमरा भी मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

टीम ने मौके से दयाल सिंह के बेटे गुरप्यार सिंह को काबू कर लिया। इस मामले में उसका पिता दयाल सिंह भी शामिल बताया गया है जो फरार है।

पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे
पुलिस अभी गुरप्यार से पूछताछ कर रही है। बरामद किए गए सामान की स्पेशलिस्ट से मंगलवार को जांच भी करवाई तथा इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इस मामले में कौन-कौन लोग और शामिल हैं तथा नकली नोटों की कहां-कहां सप्लाई की जाती थी, इसे लेकर पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपुरा में रेड मारी थी। गुरप्यार सिंह पुत्र दयाल सिंह को नकली नोटों से छपी शीटों व सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


धंधे में दयाल सिंह भी शामिल है जो फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। गुरप्यार से पूछताछ की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन

संगीता कालिया
पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें