फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बिना अनुमति सड़क उखाड़ डाल दी पाइप लाइन, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ, जेई और ठेकेादार पर केस

Fri, 15 Jul 2022 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब दो किलोमीटर तक सड़क सड़क उखाड़कर पाइप लाइन डाल दी। इससे सड़क को नुकसान हुआ है। वहीं शिकायत में बताया कि सड़क के दोनों तरफ जगह भी पड़ी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के लोक निर्माण विभाग बीएंडआर की मोहम्मदपुर रोही से खजूरी जांटी तक जाने वाली सड़क को बिना अनुमति उखाड़ कर पाइप लाइन डालने के मामले में मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ दीपक कुमार, जेई गिरीश कुमार व ठेकेदार हरीकेश पर सरकारी सपंत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। तीनों पर करीब 13 लाख का नुकसान करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गजेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा खजूरी जांटी से एमपी रोही तक सड़क है। यह सड़क करीब तीन साल पहले बनाई गई थी। जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब दो किलोमीटर तक सड़क सड़क उखाड़कर पाइप लाइन डाल दी। इससे सड़क को नुकसान हुआ है। वहीं शिकायत में बताया कि सड़क के दोनों तरफ जगह भी पड़ी हुई है। ऐसे में यहां पर पाइप लाइन बिछाई जा सकती थी। लेकिन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। 

शिकायत में आरोप लगाया गया कि जनस्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग से कोई अनुमति तक नहीं ली। इसके बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई सूचना नहीं आई। पुलिस को शिकायत देने के बाद अब सदर पुलिस ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ दीपक कुमार, जेई गिरीश कुमार व ठेकेदार हरीकेश कुमार के खिलाफ सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें