फतेहाबाद सिविल सर्जन ने अस्पताल की लैब, सैंपल कक्ष और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। सैंपल रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को आ रही दिक्कतों को लेकर दो बजे के बाद भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने कहा कि एक ऐसा काउंटर बनाया जाए जहां से मरीज 24 घंटे कभी भी रिपोर्ट ले सके।
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में नवजात शिशुओं के स्तनपान के लिए कक्ष दोबारा से शुरू होगा। गर्भवती रजिस्ट्रेशन काउंटर के साथ ही स्तनपान कक्ष शुरू किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ.सपना गहलावत ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए है। डॉ.गहलावत बुधवार सुबह अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। जब जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंची तो यहां पर स्तनपान कक्ष बंद मिला। स्टाफ से पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। सिविल सर्जन ने तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण
सिविल सर्जन ने अस्पताल की लैब, सैंपल कक्ष और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। सैंपल रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को आ रही दिक्कतों को लेकर दो बजे के बाद भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने कहा कि एक ऐसा काउंटर बनाया जाए जहां से मरीज 24 घंटे कभी भी रिपोर्ट ले सके। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत लगाए गए कैंप का भी निरीक्षण किया। यहां पर गर्भवती से सीएमओ ने संवाद किया। अस्पताल प्रशासन को इनके बैठने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
ब्लड सेपरेटर कंपोनेट यूनिट के लिए जगह का किया निरीक्षण
सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के पीछे ब्लड सेपरेटर कंपोनेट यूनिट लगाई जानी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने अस्टीमेट स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है। यूनिट के लिए बनाए जाने वाले कक्ष का भी सीएमओ ने निरीक्षण किया। सीएमओ ने कहा कि बजट आते ही कक्ष जल्द तैयार करवाया जाए।