प्रेमनगर स्थित एक मकान से देर सांय अज्ञात चोर ताला लगे मकान में दीवार फांदकर अंदर घुसे तथा कमरे में रखी अलमारी से लगभग 25 तोले सोने के जेवरात व लगभग डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। महिला पूजा अर्चना के लिए जैन भवन में गई हुई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीआईए स्टाफ के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। 24 घंटे के भीतर सीआईए पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मकान मालिक अंकुर जैन ने बताया कि सांय लगभग सात बजे उसकी माता पूजा अर्चना के लिए पास में स्थित जैन भवन में गई थी। रात्रि लगभग साढे़ आठ बजे जब उसकी माता पूजा के बाद घर लौटी तो उसने देखा कि घर के दरवाजे खुले हुए थे। अलमारी का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे लगभग 25 तोले सोना व डेढ़ किलो चांदी के जेवरात गायब थे। मामले की सूचना थाना शहर पुलिस को दी। सीआईए टोहाना इंचार्ज विष्णुदत्त ने बताया कि आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें एक घर के कैमरे से चोरी के मामले का सुराग के तथा आरोपी का चेहरा दिखा।
उन्होंने तुरंत एक टीम का गठन किया तथा शहर में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की तो उससे दूसरे आरोपी की जानकारी मिली। दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। पकडे़ गए दोनो आरोपियों में सैनी मोहल्ला निवासी नवीन व काली माता मंदिर रोड निवासी टिंकू को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है ।