फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana crime: युवक की ससुराल में मौत, पत्नी, सास और ससुर ने दिया जहर; पांच पर केस दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 01:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के टोहाना में 22 साल के युवक की ससुराल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर बेटे को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर और दो सालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के टोहाना के गांव अमानी के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी, सास, ससुर और दो सालों पर बेटे की मौत का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान गुरजीत के तौर पर हुई है। उसके शव को नागरिक अस्पताल टोहाना के शवगृह में रखा गया है। वहीं, सूचना पुलिस को दे दी है। 

विज्ञापन


मृतक के पिता नानक ने बताया कि उसके बेटे गुरजीत (22) का विवाह करीब डेढ़ साल पहले उचाना के गांव तरखा निवासी रीना के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटे को परेशान करते थे। गुरजीत के घर जब बेटी का जन्म हुआ तो उसके ससुराल पक्ष के लोग आए और गुरजीत की पत्नी को साथ ले गए। 

शुक्रवार को उसकी सास ने फोन करके गुरजीत को बुलाया और शाम को फोन करके कहा उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसके बाद उसके गुरजीत को अस्पताल ले गए जहां उसके उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरजीत के पिता ने कहा ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके बेटे को मारा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें