फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा पर तीन नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले के एक गांव में चाचा द्वारा तीन नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा अनीता जोड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों पीड़ित नाबालिग लड़कियों की उम्र क्रमश: 14, 11 एवं 10 साल बताई गई है।
विज्ञापन

पीड़ित नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने इस बाबत महिला हेल्पलाइन 1091 नंबर पर कॉल करके शिकायत की थी। इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन आने के बाद महिला थाना पुलिस हरकत में आई और तीनों लड़कियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद तीनों नाबालिग लड़कियों को महिला बाल कल्याण समिति कार्यालय ले जाया गया, जहां चेयरपर्सन अनीता जोड़ा ने तीनों की काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग के दौरान भी जब नाबालिग लड़कियों ने छेड़छाड़ की बात कही तो जोड़ा ने आरोपी चाचा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी संतोष ने बताया कि सीडबल्यूसी की चेयरपर्सन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें