फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख की लूट का दूसरा आरोपी भी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। रेलवे स्टेशन के पास सूरजभान गुप्ता के घर हुई लाखों रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को काबू किया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि 8 नवंबर को रेलवे स्टेशन के पास सूरजभान गुप्ता के घर में घुसकर लुटेरों ने 30 लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता अमन उर्फ सोनू निवासी जमालपुर को पहले ही काबू कर चुकी है। अब पुलिस ने एक अन्य आरोपी संजय निवासी दोहानखेड़ा, नरवाना को काबू कर लिया। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा व सीआईए प्रभारी जय भगवान ने बताया कि आरोपी ने बताया कि संजय टोहाना में शराब के ठेके पर नौकरी कर चुका है। इस दौरान उसकी मुलाकात अमन उर्फ सोनू व अन्य साथियों से हुई थी। संजय के परिवार पर लाखों रुपये का कर्ज था और वह इसका जिक्र अमन आदि के सामने कर चुका था। जब अमन ने उसे डकैती की योजना बताई तो परिवार का कर्ज उतारने के लिए वह भी उनके ग्रुप में शामिल हो गया। संजय ने बताया है कि लूट के बाद सभी आरोपी भागकर बेलरखां गांव की नहर पर गए थे और उन्होंने डकैती की राशि आपस में बांटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें