फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर थाने के पीछे मोबाइल शोरूम का आधे घंटे तक शटर तोड़ते रहे चोर, सोती रही पुलिस, 20 लाख के मोबाइल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाने के पीछे मोबाइल शोरूम का आधे घंटे तक शटर तोड़ते रहे चोर, सोती रही पुलिस, 20 लाख के मोबाइल गायब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जींद रैली की सुरक्षा तैयारियों में जुटी फतेहाबाद पुलिस को चोरों ने बुधवार अलसुबह एक जोरदार झटका दिया है। शहर थाने के बिल्कुल पीछे स्थित पालिका मार्किट में स्थित एक मोबाइल शोरूम टॉप शॉप मोबाइल शॉप से अज्ञात चोरों ने 20 से 22 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। इतनी बड़ी चोरी की खबर शहर में आग की तरह फैली और कुछ ही देर में मोबाइल शोरूम पर लोगों की भीड़ लग गई। उधर लाखों की चोरी की सूचना मिलते ही शहर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कंबोज व एफएसएल इंचार्ज डा. जोगिंद्र अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच अब पूरी तरह से सीसीटीवी फुटेज पर आकर टिक गई है। बहरहाल शहर पुलिस ने मोबाइल शोरूम मालिक अभिषेक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पालिका बाजार में गुरूनानक किताब घर के पास माडल टाऊन निवासी अभिषेक भाटिया की दुकान है। अभिषेक के अनुसार कल ही उसकी दुकान में एप्पल, सैमसंग सहित कई कंपनियों के महंगे मोबाइलों का 10 से 12 लाख रुपये का नया स्टाक आया था। दुकान में 7 लाख रुपये का माल पहले से ही पड़ा था। अभिषेक के अनुसार उसके शोरूम पर काम करने वाले युवक महेंद्र का बुधवार सुबह 9 बजे के करीब उसके पास फोन आया कि शोरूम के शटर पर किसी चीज से वार किया गया है। इसके बाद उसने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन अपने मोबाइल पर किया तो देखा कि दुकान से अनेक मोबाइल गायब हैं। इसके बाद उसने अपने कर्मचारी व बाकी लोगों को इस बारे में सूचित किया। अभिषेक खुद बुधवार सुबह चंडीगढ़ जा रहा था लेकिन घटना की सूचना मिलते ही आधे रास्ते से वापिस आया।
विज्ञापन

साढ़े चार बजे गया था चौकीदार, आधे घंटा में बदमाशों ने तोड़ा शटर
शहर पुलिस इंचार्ज सुरेंद्र कंबोज ने वारदात के बाद घटनास्थल का मुआयना करने के बाद चौकीदार से भी पूछताछ की तो उसने बताया कि वो सुबह साढ़े चार बजे मार्केट में आखिरी राउंड लगाकर चला जाता है और बुधवार सुबह भी उसने साढ़े चार बजे ही मार्किट का चक्कर लगाकर निकल गया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक भी लगभग सात आठ बदमाश शोरूम के बाहर आकर रूकते हैं और उसमें से चार-पांच युवक बाहर की ओर खड़े रहते हैं, उन्होंने चादर फैलाकर सड़क से दुकान को देखने का रास्ता ब्लॉक कर दिया। इस बीच एक युवक ने शोरूम के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दुकान का शटर तोड़ने में बदमाशों को तीस से 35 मिनट लगे लेकिन इस दौरान कोई पुलिसकर्मी गश्त पर नहीं आया। शटर तोड़ने के बाद एक बदमाश ही शोरूम के अंदर घुसा और तकरीबन 20 मिनट के अंतराल में सारा सामान चुराकर बाहर निकल गया।
जिस मोबाइल को उठाने से बजना था अलार्म, उसे हाथ तक नहीं लगाया, जानकार का हाथ होने की अंदेशा
बुधवार अलसुबह हुई हाईप्रोफाइल चोरी में पुलिस को अंदेशा है कि इसमें शोरूम के किसी जानकार का हाथ हो सकता है। दरअसल शोरूम के काऊंटर पर लगे मोबाइल स्टैंड्स पर एप्पल के फोन रखे गए हैं। इन फोन को कोई स्टैंड से अलग करता है तो अलार्म बजना शुरू हो जाता है। लेकिन इस मामले में चोर ने इन स्टैंड्स पर रखे मोबाइल को हाथ तक नहीं लगाया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर ना केवल जानकार हैं बल्कि उन्होंने कई दिन तक मोबाइल शोरूम की अच्छे से रैकी भी की है जिससे उन्हें अंदाजा हो गया कि सुबह किस समय चौकीदार नहीं होता और साथ लगती दूध की दुकान और जिम में भी लोगों का आना कब तक शुरू होता है। चोरों ने इसके लिए बिल्कुल इसके बीच का समय चुना।
पुलिस गश्त पर उठे सवाल, सरकारी सीसीटीवी की कमी फिर खली
शहर थाने की पिछली गली में स्थित टॉप शॉप मोबाइल शोरूम में लाखों की चोरी मामला सामने आने के बाद पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के प्रसिद्ध फव्वारा चौक से अंदर की ओर बनी इस मार्किट में बने शोरूम के बाहर बदमाश लगभग आधे घंटे तक शटर तोड़ते रहे लेकिन कोई गश्त नहीं होने से वो चोरी करने में कामयाब हो गए। इसके बाद एक बार फिर से पुलिस को निजी संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का सहारा लेना पड़ा। सार्वजनिक जगहों पर कैमरों का प्रपोजल लगातार लटकता आ रहा है जिसका खामियाजा शहर के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

‘पालिका मार्केट में मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। ’
सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें