फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 साल के बुजुर्ग ने टाफी के बहाने दो बच्चियों से रेप का प्रयास, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। टोहाना क्षेत्र में एक 55 साल के बुजुर्ग ने एक साथ दो बच्चियों से रेप का प्रयास किया। बच्चियों की उम्र महज 10 एवं 11 साल है। एक बच्ची द्वारा आरोपी की बाजू पर काटने एवं शोर मचाने पर आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया और बच्चियों की इज्जत बच गई। पीड़ित बच्चियां एक-दूसरे के पड़ोस में रहती हैं और बीती सांय घर के पास में खेल रही थी। पीड़ित बच्ची की शिकायत पर टोहाना महिला हेल्प डेस्क ने दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बुजुर्ग सतबीर अभी पुलिस गिरफ्त से फरार बताया गया है, लेकिन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी दस साल की बेटी अपनी 11 साल की एक सहेली के साथ गली में खेल रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला सतबीर उसकी बेटी व उसकी सहेली को टाफी देने के बहाने अपने साथ ले गया और अपने घर में ले जाकर दोनों बच्चियों से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता ने बताया कि दोनों बच्चियां उसकी मंशा को भांप गई और एक ने उसके हाथ पर काट खाया और शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी सतबीर उनको बाहर छोड़कर फरार हो गया। रोती हुई बच्चियां अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दी। इस बारे में महिला जंाच अधिकारी एसआई बलविंद्र कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें