फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर हजारों रूपये की धोखाधड़ी, पुलिस को सौंपी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव नांगला निवासी एक व्यक्ति से एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की सूचना पीड़ित द्वारा थाना शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगला निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसे पांच हजार रुपये की जरूरत थी तो वह रुपये निकालने के लिए बस स्टैंड के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम पर गया। वह एटीएम से पांच हजार रुपये निकाल रहा था तो वहां खडे़ दो लड़कों ने उसका एटीएम कार्ड पैसे निकालने की पर्ची लेने के बहाने ले लिया और फिर ग्रामीण बैंक समैण का एटीएम कार्ड बदलकर उसे पीएनबी का एटीएम कार्ड दे दिया। उसके बाद दस बजे उसके फोन पर दस हजार रुपये निकाले जाने तथा दो घंटे बाद फिर से दस हजार रुपये निकाले जाने का संदेश प्राप्त हुआ। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें