फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की ससुराल में घुसकर बहनोई व उसके परिजनों पर हमला, दोनों पक्षों के 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। वार्ड नंबर-9 के ढक्की मोहल्ला में एक युवक ने 3 दोस्तों के साथ अपनी बहन के ससुराल में घुसकर बहनोई व उसके परिजनों पर लाठियों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच एक घंटे तक हुए संघर्ष के दौरान एक महिला सहित 9 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने हिसार के जवाहर नगर निवासी रजत पुत्र देवेंद्र ग्रोवर के बयान पर हमलावर रवि सहित उसके 3 अन्य दोस्तों के विरुद्ध धारा 147, 148, 323, 452, 506 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रजत ग्रोवर ने बताया कि बीते दिनों उसके मामा के बेटे पंकज का अपनी पत्नी निशा से झगड़ा हो गया था। इसके बाद रविवार को रजत अपने मामा राजकुमार के घर आया हुआ था। इसी दौरान निशा का भाई रवि अपने 3 दोस्तों सहित मौके पर पहुंच गया और चारों ने मिलकर रवि के बहनोई पंकज तथा प्रवीन, राजकुमार और शिकायतकर्ता पर लाठियों से हमला बोल दिया। रजत ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि हमलावरों ने लोहे की बाल्टी के साथ-साथ लाठियों से पंकज व प्रवीन पर हमला बोल दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस हमले के बाद घर से 70 हजार रुपये की नकदी व 7 सोने सोने के आभूषण भी गायब हैं। वहीं दोनों पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान राजकुमार, पंकज, प्रवीन तथा रजत व निशा के साथ-साथ नंगथला निवासी रवि, विक्रम, सुरेश व सुरेंद्र को भी चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के ब्यान कलमबद्ध करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें