फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अपहरण मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी व सहयोगी पर किया हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
आजाद नगर निवासी अनिल के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। टोहाना पुलिस ने सोमवार को अनिल के बेटे वंश की शिकायत पर अनिल की पत्नी व उसके सहयोगी के खिलाफ अपहरण के बाद अब हत्या का केस और दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में अनिल की पत्नी व उसके प्रेमी विनोद को काबू कर लिया है। जिनको सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से विनोद को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जनवरी को अनिल कुमार काम से अपने घर वापस आया तो विनोद ने रात्रि के समय अनिल को शराब पिला कर मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया। अनिल का विवाह 15 साल पूर्व चंदड़ निवासी अमरजीत कौर से हुआ था। उसकी पुत्रवधू के आरोपी विनोद के साथ नाजायज संबंध थे। उसने कहा कि उसके भतीजे के बेटे ने ही इस बात का खुलासा किया है कि उसके पापा को आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गये थे और मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अनिल के बेटे के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी हैं तथा पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के पास अनिल के गायब होने की शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस को अनिल के बेटे ने बयान दिया कि उसके पिता को उसकी मां ने विनोद के साथ मिलकर मार दिया तो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से अमरजीत कौर को न्यायिक हिरासत तथा विनोद को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें