फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मालगाड़ी को बनाया निशाना, बोगी पर लगी सील तोड़ चावलों के थैले चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल (फतेहाबाद)।
जाखल रेलवे स्टेशन पर चावलों से लदी एक मालगाड़ी को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मालगाड़ी की एक बोगी पर लगी सील तोड़कर उसमें रखी चावलों की 30 से ज्यादा बोरियां चोरी कर ली। मामले का पता चलते ही चावलों की लोडिंग करने वाले मजदूरों ने जांच की तो चंडीगढ़ रोड स्थित एक दुकान पर चोरी किए गए माल सहित दो युवकों को दूसरे थैलों में भरते हुए पाया। मजदूरों ने तुरंत युवकों को दुकान में बंद कर पुलिस को सूचित कर दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्हें दुकान के मालिक ने ही यह चावल दूसरे थैलों में भरने के लिए दिए हैं। फिलहाल मामले को लेकर सिविल पुलिस ने इसकी कार्रवाई आरपीएफ पुलिस को सौंपी है। चूंकि मामला आरपीएफ कार्यालय क्षेत्र का है। आरपीएफ पुलिस ने आरोपी दुकानदार की तलाश शुरू कर दी है।
स्टेशन पर पातड़ा से एफसीआई का चावल एक मालगाड़ी में लोड कर रात को काम बंद किया गया था। सुबह मजदूरों ने एक डिब्बे पर लगी सील टूटी देखी तो अंदर जांचने पर उसमें करीब 30 थैले चोरी पाए। मजदूर चावलों की तलाश में लग गए तो उन्हें चंडीगढ़ रोड पर एक दुकान में दो युवक थैलों को पलटते हुए दिखे। मजदूरों ने उन्हें तुरंत दुकान के अंदर बंद कर दिया व मामले की सूचना पुलिस को देकर उन्हें पकड़वाया। पकड़े गए दोनों युवक सतनाम व संदीप निवासी बाजीगर बस्ती जाखल गांव ने पुलिस को बताया कि उन्हें तो दुकानदार कंता राम निवासी बाजीगर बस्ती ने काम पर लगाया है। उन्होंने कोई चोरी नहीं की। वहीं, जाखल पुलिस ने मामला आरपीएफ से जुड़ा होने पर पकड़े गए दोनों युवक आरपीएफ पुलिस को सौंप दिए। अब आरपीएफ परुलिस युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी रामफल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दुकानदार नहीं मिल रहा है। उसके मिलने पर दुकान का ताला खोलकर चोरी किए गए चावलों के थैलों को निकाला जाएगा।

मालगाड़ी की बोगी से चुराए चावलों के थैले
लोडिंग करने वाले मजदूरों ने दो युवकों को दुकान पर चावल बदलते पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें