फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नईमंडी इलाके में बदमाशों का खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फैक्ट्री में शुक्रवार की रात घुसे हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया। सुबह चौकीदार का शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने उसे बंधनमुक्त कराया। फैक्ट्री स्वामी की तहरीर पर ट्रेनी आईपीएस मणीलाल पाटीदार ने मौके पर जाकर जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नईमंडी कोतवाली के नसीरपुर के पचेंडा मार्ग पर शहर कोतवाल के लद्दावाला निवासी जाहिद पुत्र मेहराजुदीन की हीरा एंटरप्राइजेज के नाम से लैड फैक्ट्री है। जाहिद के अनुसार शनिवार सुबह 3.45 पर उसे फोन पर सूचना मिली कि देर रात 14-15 बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर चौकीदार न्याजू को बंधक बना लिया था। पीड़ित साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि वहां से लाखों की कीमत का माल बदमाश लूटकर ले जा चुके थे। लूटे गए सामान में लोहे की सिल्ली, तीन बैट्री, एलसीडी, कैमरों की डीवीआर आदि सामान था। चौकीदार से बदमाश 7200 रुपयों की नगदी भी लेकर गए हैं। बताया कि पूरी रात बंधक रहने के बाद सुबह चौकीदार के शोर मचाने पर गांव वालों ने उसे बंधनमुक्त किया, तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर ट्रेनी आईपीएस मणीलाल पाटीदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें