फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहती की शादी के लिए पैरोल लेकर टोहाना पहुंचे पूर्व सीएम चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेबीटी नियुक्ति केस में दस साल की सजा काट रहे ओमप्रकाश चौटाला ने मंगलवार को टोहाना में अपनी दोहती मृणाल सिंह के विवाह में शिरकत की। उनके साथ उनके बेटे और विपक्ष के नेता अभय चौटाला, रामपाल माजरा, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री परमवीर सिंह सहित अनेक राजनीतिक हस्तियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया। चौटाला मंगलवार को ही जेल से पैरोल लेकर दिल्ली से टोहाना पहुंचे थे।
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों ने जब उनके फोटो लेने शुरू किए तो उन्होंने हंसी-मजाक में कहा कि उनके फोटो न खीचें जाएं, अन्यथा कहीं पेरोल के नियमों का उल्लंघन न हो जाए। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत करने से इंकार कर दिया। कार्यक्रम में आते ही पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने परिजनों को आशीर्वाद दिया और विभिन्न दलों के नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दोहती की शादी में पेरोल लेकर टोहाना पहुंचे पूर्व सीएम चौटाला
मीडिया से बनाई दूरी, परिजनों और कार्यकर्ताओं से मिलते नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री

20एफटीबीपी32 : अपनी दोहती मृणाल सिंह के विवाह संबंधी कार्यक्रम में पहुंचते पूर्व सीएम चौटाला ।
20एफटीबीपी33 : टोहाना में विवाह समारोह में पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस नेता परमवीर सिंह से बात करते पूर्व सीएम ।
20एफटीबीपी34 : विपक्ष के नेता अभय चौटाला के साथ गुफ्तगू करते पूर्व कृषिमंत्री परमवीर सिंह ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें