फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूटपाट करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को रेलवे पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी गांव छतेहरा निवासी अरुण उर्फ डुंडरी है। आरोपी सोनीपत में दर्ज लूट के दो मामलों में वांछित था। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उसके तीन साथियों को पहले ही काबू कर चुकी है।
गोविंद निवासी डीकमगढ़, मध्यप्रदेश ने 26 जुलाई 2016 को रेलवे पुलिस को बताया था कि वह अपनी पत्नी सरोज, छोटे भाई पुष्पेंद्र व साले पवन के साथ दादर एक्सप्रेस में सवार होकर समालखा, पानीपत से झांसी, मध्यप्रदेश जा रहा था। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर चार लोग ट्रेन में सवार हुए। उन्होंने चाकू की नोक पर उससे 25 हजार रुपये छीन लिए थे। साथ ही विरोध करने पर पुष्पेंद्र को चाकू मार दिया थ। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को तिलक नगर दिल्ली में दर्ज बाइक चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसने दादर और शहीद एक्सप्रेस में लूट की वारदात को कबूल किया था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर रिमांड पर लिया गया है। उससे पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस उसके साथियों प्रवीन निवासी छतेहरा, प्रदीप निवासी बंदेपुर, पवन निवासी बागपत यूपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। उसे लूट के दोनों मामलों में पीओ घोषित किया जा चुका है। आरोपी ने अपने साथी प्रवीण के साथ मिलकर छतेहरा से ट्रक लूटने की घटना को स्वीकार किया है।

ट्रेनों में लूटपाट करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
लूट के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी हैं आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें