फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाते समय हुआ झगड़ा, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव नागपुर में खेत के पानी को लेकर हुए आपसी झगड़े में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन के एक पक्ष में गांव नागपुर के कृष्ण तथा उसका बेटा विनोद कुमार, जबकि दूसरे पक्ष में कपिल कुमार शामिल है।
विज्ञापन

उपचाराधीन विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह अपने खेत में पानी लगा रहे थे तो उसी दौरान उसके चाचा का लड़का कपिल अन्य 10-12 लोगों के साथ खेत में आ गया और पानी लगाने को लेकर विवाद कर लिया। आरोप लगाया कि इस विवाद के चलते उक्त लोगों ने कापों से कथित हमला कर दोनों बाप-बेटे को ही घायल कर दिया। दूसरी तरफ उपचाराधीन कपिल ने अपने ताऊ कृष्ण लाल के अलावा उनके बेटे राम निवास व विनोद पर कस्सी से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए बताया कि आज उनकी खेत में पानी की बारी थी, लेकिन उसके चाचा उनकी बारी के पानी को अपने खेत में लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने पहले भी उनकी बारी के पानी को लगा लिया था, मगर जब आज उनको अपने खेत में पानी लगाने से रोका तो उन्होंने कस्सी से हमला कर दिया। घटना की जानकारी दोनों पक्षों ने पुलिस को दे दी है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें