फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारसूल डबल मर्डर : पुलिस तीन महिलाओं सहित 17 आरोपी पकड़े, दो को रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव धारसूल खुर्द में जमीनी विवाद को लेकर हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को इन सभी 17 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दो आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। बाकी 15 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर इस मामले में एक आरोपी महेंद्र की पोती ने एसएचओ को अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव, डीएसपी शमशेर दहिया और एसएचओ प्रदीप कुमार बुधवार को पुलिस बल के साथ धारसूल खुर्द गांव पहुंचे और वहां के माहौल का जायजा लिया।

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या मामले में टोहाना पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 17 लोगो को गिरफतार किया है। मामले में महिला अंग्रेजों, सुमन, सीमा, संदीप कुमार, फकीरचंद, जोगीराम, महेंद्र, सतबीर, राममेहर, प्रेम, मियां सिंह, बलवान, शमशेर, आजाद, सुनील कुमार, सुरजीत, सिकंदर को गिरफ्तार किया है। इनमें जोगीराम व सुरजीत को पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड में वारदात में प्रयोग की गई बंदूक व अन्य हथियार बरामद करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पक्ष की महिला ने की सुरक्षा की मांग
गोलीकांड में मामले में आरोपी बनाए गए महेंद्र की की पोती रवीना ने थाना सदर प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। रवीना ने थाना प्रभारी के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि कि वह धारसूल गांव की रहने वाली है तथा 12 जून को उनके परिवार का झगड़ा हो गया था। रवीना ने बताया कि वारदात के बाद उनके परिवार के सदस्यों को पुलिस अपने साथ ले गई । उसने आरोप लगाया कि अब दूसरा पक्ष उन्हे बार-बार उठवाने व मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि जब भी उनके पक्ष की महिलाएं घर से बाहर निकलती हैं तो उन पर ईंटें व पत्थरें बरसाए जा रहें है। दूसरे पक्ष के लोगों से उन्हें जान का खतरा है तथा उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाए जिससे वे अपना जीवन सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने बताया कि एसएचओ ने उन्हें सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।

धारसूल डबल मर्डर : पुलिस तीन महिलाओं सहित 17 आरोपी पकड़े, दो को रिमांड पर
एक आरोपी की पोती ने गांव में जान का खतरा बताया, एसएचओ से मांगी पुलिस सुरक्षा

14एफटीबीपी16 : धारसूल डबल मर्डर मामले में आरोपी महेंद्र की पोती सुरक्षा की मांग करने के लिए जाते हुए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें