फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोट्र्स कंपनियों का ब्रांडेड सामान बता, आनलाइन बेचने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
स्पोर्ट्स कंपनियों का ब्रांडेड सामान बताकर इन्हीं सामानों का डुप्लीकेट तैयार करके ऑनलाइन बेचने के मामले में फतेहाबाद शहर पुलिस ने हुडा सेक्टर-3 निवासी युवक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ऑनलाइन कंपनी के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मै. ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव के सैय्यद मोयुमद्दीन ने बताया था कि फतेहाबाद के हुडा सेक्टर-3 निवासी लोकेश नामक व्यक्ति ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट खेल सामान जैसे फुटबाल, वालीबाल, कोस्को बाल, आदि बेचता है। उसने यहां स्टोर भी बनाया हुआ है। वह फैक्ट्रियों से सामान मंगवाकर उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग साइटों पर ब्रांडेड कंपनियों का सामान बताकर बेचता है और मुनाफा कमा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया। रिमांड के दौरान आरोपी से पता लगाया जाएगा कि वह यह सामान कहां से खरीदता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें