फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार की रिश्वत लेते अक्षय उर्जा विभाग के प्रोजेक्ट अफसर राजेश हुड्डा रंगे हाथों काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो हजार की रिश्वत लेते अक्षय उर्जा विभाग के प्रोजेक्ट अफसर राजेश हुड्डा रंगे हाथों काबू
- सोलर पैनल की सब्सिडी दिलवाने के नाम पर ले रहे थे रिश्वत, विजिलेंस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । विजिलेंस टीम ने मंगलवार दोपहर बाद अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में छापा मारकर अक्षय ऊर्जा विभाग के प्रोजेक्ट अफसर राजेश हुडा को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से एकबारगी तो लघु सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया। सतर्कता विभाग ने मंगलवार सांय ही आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार सांय विजिलेंस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें टोहाना निवासी राजेश कुमार जांगड़ा ने अक्षय ऊर्जा विभाग के प्रोजेक्ट अफसर राजेश हुड्डा के विरुद्ध शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि राजेश जांगड़ा ने अपने घर में 2 किलोवाट सोलर प्लांट का कनेक्शन लेने के लिए अक्षय ऊर्जा विभाग में आवेदन किया था। सोलर कनेक्शन पर सब्सिडी मिलती है। शिकायतकर्ता राजेश जांगड़ा का आरोप है कि विभाग के अधिकारी राजेश हुड्डा सब्सिडी दिलवाने के नाम पर 2 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर राजेश जांगड़ा ने विजिलेंस में इसकी शिकायत की थी। राजेश जांगड़ा से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर ने इस संदर्भ में उपायुक्त हरदीप सिंह को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी हरदीप सिंह ने इसके लिए बीडीपीओ सोमबीर कादियान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता राजेश जांगड़ा को दो हजार रुपये देकर अक्षय ऊर्जा विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी राजेश हुड्डा के पास भेजा। राजेश हुड्डा ने जैसे ही दो हजार रुपये का नोट अपने हाथ में पकड़ा तो विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। उसके हाथ धुलवाए गए तो उसके हाथ लाल हो गए। विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेन्द्र शर्मा का कहना है कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस रेड में एसआई सदानंद, एएसआई जिले सिंह भी शामिल रहे।

27एफटीबीपी21 : विजीलैंस टीम की गिरफ्त में आरोपी राजेश हुड्डा (बीच में) ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें