फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
चंडीगढ़ रोड स्थित ऑटो मार्केट से एक व्यक्ति की कार चुराने के आरोपी को पुलिस ने जींद से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को गांव दशमेश नगर निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपनी गाड़ी को रिपेयर करने के लिए चंडीगढ़ रोड स्थित आटो मार्केट में खड़ी कर गया था। जहां से आरोपी हिसार की महावीर कालोनी निवासी अमरदीप चुरा कर ले गया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी कि 4 जनवरी को जींद पुलिस ने आरोपी को जींद के पास से काबू कर लिया तथा उसके कब्जे से चोरी की कार बरामद कर ली। टोहाना पुलिस को मामले की सूचना मिली तो पुलिस कार को तो ले आई थी लेकिन आरोपी पर जींद में मुकदमा होने के कारण उसे जींद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। एएसआई ओमप्रकाश आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए तथा उसे न्यायालय में पेश किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वे कार को ले आए थे, लेकिन आरोपी को जींद न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। जिसे वे प्रोडक्शन वारंट पर ले आए उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें