महिला भाजपा कार्यकर्ता का मोबाइल छीना
बिजनौर। बाइक सवार युवकों ने एक महिला भाजपा कार्यकर्ता को मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। महिला मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। बिजनौर की श्याम विहार कॉलोनी में रहने वाली भाजपा कार्यकर्ता महिमा कौशिक रविवार की रात दूध लेकर मोबाइल पर बात करते पैदल अपने घर जा रही थी। कोतवाली नगीना मार्ग पर रेलवे फाटक के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। उनका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया पर युवक तब तक भाग चुके थे। महिला ने मोबाइल छीनने की तहरीर पुलिस को दे दी हैं।