फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांगरा में पेट्रोल पंप से लाखों रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। गंाव डांगरा स्थित एएसआर कंपनी के एसआरबीएल जैन पेट्रोल पंप से देर रात्रि लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पीडित पंप मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नया माडल टाउन निवासीे कपिल जैन ने बताया कि उसका गांव डांगरा में एसआरबीएल का पेट्रोल पंप है। देर रात्रि लगभग 2 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति शाल ओढ़कर पंप के केबिन में दो बार प्रवेश करता है तथा तीसरी बार में वह 2 बजकर 41 मिनट पर दराज का ताला चाबी से खोलकर रखे 1 लाख 40 हजार 515 रुपये चोरी कर ले गया। पंप करिंदों द्वारा मामले की सूचना पंप मालिक को दी गई। मालिक ने बताया कि पंप पर उस समय गांव डंागरा निवासी उसका सेल्जमेन अमीन करिंदे के तौर पर कार्य कर रहा था। चोरी की वारदात पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पंप के करिंदें अमीन ने बताया कि सीसीटीवी मे एक व्यक्ति नजर आ रहा है जो शालनुमा कपडे से मुंह ढक कर दो बार केबिन में जाता है तथा तीसरी बार वह रुपये उठाकर ले जाता है। इस मामले के बारे में सूचना व सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई तथा मामले की गहनता से जांच करने के लिए फतेहाबाद से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। जिन्होंने कई जगहो सें फिंगरप्रिंट लिए है। जांच अधिकारी ने सीसीटीवी में आरोपी को पहचानने के लिए सबूत जुटाने शुरू कर दिए है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी पेट्रोल पंप पर आग लगने से काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मल्ल ङ्क्षसह ने बताया कि पंप मालिक की शिकायत के अनुसार उसके पंप से एक व्यक्ति 1 लाख 40 हजार 515 रुपये की राशि चोरी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। आरोपी ने चोरी के समय में मुंह एक कंबल से ढका हुआ है।
विज्ञापन

23 एफटीबीपी 11-टोहाना के गांव डांगरा के पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कैद चोर
23 एफटीबीपी 12-टोहाना के गांव डांगरा में स्थित पेट्रोल पंप जहां चोरी हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें