फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मारी बुलेट बाइक में टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
रविवार शाम रतिया रोड पर हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव भरपूर निवासी पवन के रूप में हुई है। आसपास के राहगीरों ने हादसे के बाद उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने आते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार है। मृतक के शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव भरपूर निवासी पवन (27) किसी काम से बुलेट बाइक से फतेहाबाद आया था और रविवार शाम सात बजे वो अपना काम खत्म करके बुलेट से ही वापस गांव की ओर जा रहा था। गांव अयालकी के पास उसकी बुलेट में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद सड़क पर गिरे पवन को राहगीरों ने संभाला और उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद पवन को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम अस्पताल नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें