फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने पत्नी के सिर में कस्सी मारकर किया गम्भीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लिए पैसे नहीं देने पत्नी के सिर में कस्सी से किया हमला, घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। निकटवर्ती गांव महमड़ा में एक महिला द्वारा अपने पति को शराब के लिए पैसे ना देने से गुस्साए शराबी पति ने उसके सिर में कस्सी मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को परिजनों ने रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों नें गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल महिला कैलाश रानी की शक्करपुरा निवासी लड़की बलजीत कौर ने बताया कि उसका पिता शंभु सिंह निवासी महमड़ा शराब का आदी है। मंगलवार सुबह उसके पिता ने उसकी मां से शराब के लिए पैसे मांगे तो उन्होंनें इनकार कर दिया। जिससे गुस्साए शंभु राम ने उसकी मां के सिर पर कस्सी दे मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रतिया के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा भेज दिया गया। महमड़ा चौकी इंचार्ज शीशपाल ने बताया कि पुलिस टीम घायल महिला के बयान लेने के लिए अग्रोहा गई हुई है। इसके बाद आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें