फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसीन के कन्या विद्यालय से मीड डे मील का राशन व सिलेंडर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के भूना रोड स्थित गांव बरसीन के राजकीय कन्या विद्यालय मेें बीती रात चोरों ने मिड डे मील का राशन व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने स्कूल की प्राध्यापिका पुष्पा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि सोमवार को सुबह जब प्राध्यापिका स्कूल पहुंची तो सफाई कर्मचारी ने उसे बताया कि रसोई का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद जब प्राध्यापिका ने रसोई का निरीक्षण किया तो उसमें से मिड डे मील के लिए रखी हुई लगभग 2 क्विंटल गेहूं, 1 क्विंटल चावल, सिलेंडर व प्रेशर कूकर गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत साढ़े 8 हजार रुपये बताई गई है। शहर थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें